spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य बढ़कर 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 90.08 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.84 डॉलर यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 77.92 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.84 डॉलर यानी 1.14 फीसदी लुढ़ककर के साथ 72.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

New Delhi : ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हम दबाव झेलने के लिए पूरी तरह तैयार : सलीमा टेटे

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे (Salima Tete, captain of the Indian women's hockey team) ने कहा...

Explore our articles