spot_img

Ranchi: पलामू की युवती ने रांची में फांसी लगाकर की खुदकुशी

रांची: (Ranchi) सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी इलाके में पलामू की रहने वाली श्रुति श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। श्रुति श्रीवास्तव पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया जाता है कि युवती दुपट्टा (girl scarf) से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

युवती सुखदेव नगर के इंद्रपुरी रोड नंबर-12 में नारायण प्रसाद के यहां मकान लेकर किराए पर रह रही थी। सोमवार को मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल अब तक इस आत्महत्या की सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

New Delhi : महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, डायना बेग की वापसी

नई दिल्ली : (New Delhi) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने महिला टी20 विश्व कप (Women's T20 World Cup) 2026 और उससे पहले...

Explore our articles