spot_img

Indore: केन्द्रीय संयुक्त सचिव आराधना पटनायक ने लिया विकसित भारत संकल्प यात्रा का जायजा

प्रकाशचंद सेठी सिविल अस्पताल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया

इंदौ: (Indore) लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत शासन की संयुक्त सचिव आराधना पटनायक ने शनिवार को इंदौर में शहरी क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदान की जाने वाली एनसीडी स्क्रीनिंग, टीवी स्क्रीनिंग, जनरल हेल्थ चेकअप तथा आयुष्मान कार्ड वितरण की व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही साथ प्रकाश चंद सेठी सिविल अस्पताल का भी आकस्मिक भ्रमण किया। उन्होंने हितग्राहियों से बात कर उनकी संतुष्टि और स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर की जानकारी ली।

केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न सेवाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की तथा कहा कि यह आकस्मिक निरीक्षण है और वह व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि सिटी स्कैन सेवाओं से और अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles