spot_img

Budgam : बडगाम जिले में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

बडगाम : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को बडगाम जिले में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है जिसमें सात आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बडगाम में पुलिस ने जिले के बीरवाह इलाके में सात आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करके एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी सहयोगी बीरवाह क्षेत्र और उसके आसपास भड़काऊ पोस्टर चिपकाकर राष्ट्र विरोधी प्रचार प्रसार में शामिल थे। उनकी पहचान रोमेन रसूल शेख, इरफान नजीर शेख, रिजवान नजीर शेख, साहिल जाविद शेख (सभी बोनेट बीरवाह के निवासी), जहांगीर बशीर मीर और तारिक अशरफ शेख (दोनों उटलीगाम बीरवाह के निवासी) और शाकिर लतीफ पठान निवासी गांधीपोरा बीरवाह के रूप में की गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि मॉड्यूल का नेतृत्व रोमेन रसूल शेख और इरफान नजीर शेख कर रहे थे। जांच के दौरान पाया गया कि पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आकाओं ने उनका ब्रेनवॉश किया था।

उन्होंने कहा कि यह भी सामने आया है कि दोनों ने स्थानीय प्रेरक के रूप में काम करते हुए अन्य पांच व्यक्तियों को सौंपे गए कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। प्रवक्ता ने कहा कि उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles