spot_img

Mumbai : केजीएफ फेम यश के साथ साउथ में डेब्यू करेंगी करीना कपूर

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अब साउथ इंडस्ट्री का रुख कर रही हैं। अब साउथ की हसीनाएं भी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दिलचस्पी दिखा रही हैं। इसी बीच खबर आई है कि करीना कपूर खान भी अपने साउथ डेब्यू के लिए तैयार हैं। उन्होंने पिछले साल अपना ओटीटी डेब्यू किया था। नए साल में वह कुछ नया करती नजर आएंगी और केजीएफ स्टार यश के साथ नई फिल्म में काम करती नजर आएंगी।

यश ने पिछले साल अपनी फिल्म की घोषणा की थी। हालांकि, अभी इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के विवरण का खुलासा नहीं किया है। निर्देशक गीतू मोहनदास और यश आने वाले दिनों में करीना को स्टार कास्ट में शामिल करने की घोषणा कर सकते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग कुछ ही हफ्तों में शुरू हो जाएगी।

हालांकि, करीना से पहले रवीना टंडन भी यश के साथ केजीएफ 2 में नजर आई थीं। यह यश की 19वीं फिल्म है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर कर अपनी फिल्म का ऐलान किया। वर्कफ्रंट की बात करे तो करीना कपूर ने पिछले साल अपना ओटीटी डेब्यू किया था। उनकी फिल्म जाने जान लोगों को काफी पसंद आई। करीना का ओटीटी डेब्यू धमाकेदार रहा। माना जा रहा है कि अब एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि करीना कपूर इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles