spot_img

New Delhi : गोगामेड़ी हत्याकांड: राजस्थान और हरियाणा में 31 ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

नई दिल्ली: (New Delhi) राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) (एनआईए) बुधवार को हरियाणा और राजस्थान में 31 जगहों पर छापेमारी कर रही है।करणी सेना के प्रमुख रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में 5 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनसे मिलने के बहाने स्कूटी से पहुंचे 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। गोगामेड़ी की हत्या मामले में हरियाणा के नाम भी जुड़ा हुआ है। दोनों शूटर्स को राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था।

Explore our articles