spot_img

Kolkata: बंगाल में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में एक बार फिर सर्दी का सितम शुरू हो गया है। नए साल के तीसरे दिन बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि लंबे समय के बाद कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम महज 22.5 डिग्री सेल्सियस है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच जा पहुंचा है जिसके कारण ठंड बढ़ गई है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में तापमान सात डिग्री सेल्सियस के करीब है जिसके कारण वहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले एक हफ्ते के दौरान तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने वाला है।

Mumbai : ऑरलैंडो ब्लूम संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : (Mumbai) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के हाथ एक और बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट लग गया है। वह जल्द ही सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'रीसेट'...

Explore our articles