भोपाल : रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस बुधवार, 03 जनवरी को दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। फिलहाल रेलवे द्वारा इसकी वजह नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि कोहरे के कारण ट्रेन घंटों लेट चल रही है और उसकी टाइमिंग गड़बड़ा गई है।
मंडल रेल कार्यालय द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड ने निर्णय लिया है कि दिनांक 03.01.2024 को गाड़ी संख्या 20171/20172 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। रेलवे की ओर से कहा गया है कि 03 जनवरी को इस गाड़ी से यात्रा करने वाले यात्री फुल रिफण्ड ले सकते हैं।


