spot_img

New Delhi : नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने पर 495 लोगों का चालान

नई दिल्ली : (New Delhi) नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 495 लोगों का चालान किया। यह जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 47 लोगों का चालान किया गया। गलत तरीके से सामान ढोने पर 132 और अनुचित पार्किंग करने पर 3,452 वाहनों का चालान किया गया। वाहनों में रंगीन शीशा लगाने पर 117 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 347 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किए ।

Explore our articles