spot_img

Mumbai :नवी मुंबई में डीआरआई ने तस्करी करके लाई गई 5.7 करोड़ कीमत की सिगरेट जब्त की

मुंबई : (Mumbai) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने तस्करी करके लाई गई 5.77 करोड़ मूल्य की सिगरेट न्हावा शेवा स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से जब्त की है। यह सिगरेट 40 फीट के रेफ्रिजेरेटेड कंटेनर में रखी गई थी।

डीआरआई सूत्रों के अनुसार न्हावा सेवा स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर 40 फीट ऊंचे रेफ्रिजेरेटेड कंटेनर में प्रतिबंधित सिगरेट लाए जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर डीआरआई की टीम ने छापा मारकर 33,92,000 सिगरेट के पैकेट जब्त किये। बरामद की गई प्रतिबंधित सिगरेट का बाजार मूल्य 5.77 करोड़ रुपये आंका गया है।डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि सिगरेट के डिब्बों को इमली के बक्सों के अंदर रखकर सभी तरफ से ढक दिया गया था, ताकि कार्डबोर्ड के डिब्बों को खोलने पर भी सिगरेट के डिब्बों का पता न चल सके। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles