spot_img

Kolkata: कोलकाता में कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी

कोलकाता:(Kolkata) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह एक बार फिर कोलकाता में कई स्थानों पर छापेमारी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारियों ने कैनिंग स्ट्रीट स्थित एक कंपनी के दफ्तर की तलाशी ली। सीआरपीएफ ने उस कंपनी के कार्यालय परिसर को घेर लिया। इस बीच, ईडी ने कथित तौर पर बड़ाबाजार, ईएम बाईपास में बंगाल केमिकल्स के पास एक आवास पर भी छापा मारा है।

दिसंबर के आखिरी हफ्ते में ईडी ने कोलकाता शहर में कई जगहों पर छापेमारी की। गुरुवार को शहर के दोनों छोर पर ईडी की तलाशी चल रही है। ईडी के अधिकारी सुबह-सुबह कैनिंग स्ट्रीट स्थित चार्टड अकाउंटेंट राजेश जोशी के दफ्तर पहुंचे। इस बीच पता चला कि राजेश जोशी का ऑफिस न सिर्फ कैनिंग स्ट्रीट में है, बल्कि कांकुड़गाछी, मानिकतला में भी है। ईडी के अधिकारी भी वहां पहुंच गये हैं।अबतक की खबर के मुताबिक, ईडी के जांच अधिकारी दफ्तर के दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles