spot_img

Kolkata: बंगाल में तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड लगभग खत्म हो गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (Meteorological Department) के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान ने बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

अधिकतम तापमान हालांकि 26.6 डिग्री सेल्सियस यानी सामान्य से एक डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया है। इसकी वजह से ठंड लगभग कम हो गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच है जिसके कारण बहुत अधिक ठंड नहीं लग रही। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में हालांकि तापमान 10 डिग्री सेल्सियस करीब है जिसकी वजह से वहां अभी भी थोड़ी बहुत ठंड पड़ रही है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles