मुंबई : भाजपा मुंबई अध्यक्ष एड.आशीष शेलार एवं भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को अपमानित करने वाले कांग्रेस नेता प्रियंक खरगे की अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध दक्षिण मध्य मुंबई स्थित दादर स्थानक के बाहर भाजयुमो मुंबई महामंत्री दीपक सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा”निषेध मोर्चा” का आयोजन किया गया। भाजयुमो मुंबई महामंत्री दीपक सिंह ने कहा कि वीर सावरकर भारतीयों का अभिमान हैं। कांग्रेसी सिर्फ गांधी परिवार का ही महिमामंडन चाहते है। उन्होंने वीर सावरकर के मुद्दे पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को मराठी अस्मिता के आधार पर घेरते हुए कहा की क्या वीर सावरकर महाराष्ट्र का मान नही हैं? ऐसे में उनकी चुप्पी महाराष्ट्र और मुंबईकरों को क्या संदेश देती है? हिंदुत्व के मुद्दे पर आदित्य ठाकरे को भी चुनौती देते हुए महाविकास आघाड़ी से गठबंधन तोड़ देने की बात कही।
इस मोर्चा प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शिरवाडकर,नगरसेविका राजेश्री शिरवाडकर एवं अन्य पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


