spot_img

Mumbai : वीर सावरकर का अपमान सहन नहीं किया जाएगा: चंद्रशेखर बावनकुले

कर्नाटक कांग्रेस सरकार के मंत्री प्रियांक खर्गे के विरोध में भाजपा ने किया राज्यव्यापी आंदोलन

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर आज भाजपा की ओर से कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध राज्यव्यापी प्रदर्शन किया गया।

बावनकुले ने पत्रकारों को बताया कि कर्नाटक कांग्रेस सरकार के मंत्री प्रियांक खर्गे ने बीर सावरकर के बारे में अपमानजनक बयान दिया है। इसके बाद भी उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ हैं। उद्धव ठाकरे को साफ करना चाहिए कि क्या वे कांग्रेस की इस भूमिका से सहमत हैं। चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से जानबूझकर इस तरह की बयानबाजी की जा रही है, जिसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा। बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता प्रियांक खर्गे को आम जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Explore our articles