spot_img

Barabanki: लोकसभा-2024 में केंद्र सरकार को बदलने के लिये जनता करेगी वोट: अखिलेश

बाराबंकी: (Barabanki) लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है। इसलिए जनता इस बार लोकसभा चुनाव में बदलाव के लिए वोट करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की रात को सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बाराबंकी आये थे। उन्होंने हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर अखिलेश ने कहा कि इस बार परिवर्तन के लिये जनता ने वोटिंग की है और हम सभी ने उसी का असर देखा। ऐसे में भाजपा की चिंता बढ़नी चाहिये। जनता भाजपा की खोखली बातों में नहीं आने वाली। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सब झूठ बोलने वाले हो, उनको जनता वर्ष 2024 में सबक सिखाएगी।

New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर की याचिका पर मंदिरा कपूर को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर (Priya Kapoor, wife of the late industrialist...

Explore our articles