spot_img

Washington: राष्ट्रपति बाइडेन के बेटे हंटर को ग्रैंड जूरी ने कर चोरी का दोषी ठहराया

वाशिंगटन:(Washington) राष्ट्रपति जो बाइडेन के पुत्र हंटर बाइडेन (Hunter Biden, son of President Joe Biden) को अब कर चोरी के मामले में दोषी ठहराया गया है। अमेरिका के प्रमुख अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार कैलिफोर्निया में एक ग्रैंड जूरी ने 56 पन्नों के अभियोग पर गुरुवार को सुनवाई की।

अखबार के अनुसार ग्रैंड जूरी ने हंटर को मूल्यांकन की चोरी, कर दाखिल करने और भुगतान करने में विफलता और धोखाधड़ी वाले कर रिटर्न दाखिल करने के आरोप में दोषी ठहराया है। फिलहाल इस पर व्हाइट हाउस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले हंटर बाइडेन पर गन मामले में फंस चुके हैं।इस पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी थी कि अगर हंटर को दोषी ठहराया जाएगा तो बाइडेन उन्हें माफ नहीं करेंगे।

Mumbai : महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रनवे रिपेयर का काम पूरा, फिर से उड़ान पूर्ववत: मुरलीधर मोहोल

मुंबई : (Mumbai) केंद्रीय नागरी उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल (Union Minister of State for Civil Aviation Muralidhar Mohol) ने शनिवार को बताया कि...

Explore our articles