spot_img

Jhansi : दुश्मनों से बदला लेने को अपनी सास को उतारा मौत के घाट

झांसी : बरुआसागर थाना क्षेत्र में विगत 28 नवंबर को एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 04 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की थी। जांच में पाया कि मृतका के दामाद ने ही अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए अपनी सास की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए पूरे मामले का आज खुलासा कर दिया।

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जरवो गांव में रजकू(75) नाम की वृद्ध महिला की हत्या की गई थी। मृतिका के दामाद रंगूथे द्वारा परिवार के ही वीरन व दुर्गा समेत 04 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। जब पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और दामाद से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपित दामाद ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 2022 में हत्या में नामजद आरोपित दुर्गा ने उसके परिजनों को मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवाया था। इसका बदला लेने के लिए उसने अपनी सास की हत्या की थी। झांसी पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए चारों हत्यारोपितों के नाम हटाते हुए आरोपित दामाद को जेल भेज दिया।

New Delhi : महिला आरक्षण बिल पर सियासत गरमाई, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : (New Delhi) महिला आरक्षण बिल (Women's Reservation Bill) को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री...

Explore our articles