spot_img

Mumbai : सांगली जिले में पूर्व सांसद राजू शेट्टी समेत 150 लोगों पर मामला दर्ज

मुंबई : (Mumbai) सांगली जिले में स्वाभिमानी शेतकरी (including Swabhimani Shetkari) (किसान) संगठन के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी समेत करीब 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शक्कर कारखाने में तोड़फोड़ करने के मामले में इस्लामपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार सांगली में पूर्व सांसद शेट्टी ने अपने समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल की राजारामबापू शुगर फैक्ट्री के समक्ष गन्ना मजदूरों और गन्ना किसानों के समर्थन में दो दिन तक प्रदर्शन किया था। इसी दौरान शुगर फैक्ट्री में प्रदर्शन के दौरान तोडफ़ोड़ भी की गई थी। इस पर शुगर फैक्ट्री के सचिव दिलीप महादेव पाटिल ने राजू शेट्टी के साथ-साथ 150 लोगों पर तोडफ़ोड़ और लाखों रुपये के नुकसान का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पाटिल की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने राजू शेट्टी, भागवत जाधव, महेश खराडे, संदीप राजोबा, एडवोकेट शमशुद्दीन सांडे, रविकिरण माने, संतोष शेलके, राजेंद्र माने, स्वास्तिक पाटिल, सूर्यकांत मोरे, काशीनाथ निंबालकर, प्रभाकर पाटिल समेत 150 लोगों को आरोपित बनाया गया है। मामले की छानबीन चल रही है।

Raipur : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को विधानसभा में पेश करेंगे बजट

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Legislative Assembly) का 23 फरवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी (Finance...

Explore our articles