spot_img

Mumbai: फोर्ट इलाके में 6.16 करोड़ रुपये की नकली घडिय़ों के साथ चार गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में पुलिस (Police in Fort area of South Mumbai) ने प्रमुख ब्रांडों के नाम पर 6.16 करोड़ रुपये की नकली कलाई घडिय़ों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1,537 नकली घडिय़ां बरामद की है गई हैं। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच दो के अधिकारियों को फोर्ट इलाके के अनीस चैंबर्स और फातिमा बिल्डिंग में मशहूर ब्रांड राडो, टिसोट, ओमेगा, ऑडेमर्स पिगुएट और ह्यूगो के नाम पर नकली घडिय़ों को बेचे जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने इन दोनों बिल्डिंग में छापा मार कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपितों की पहचान 32 वर्षीय घेवाराम चौधरी, 33 वर्षीय भावेशकुमार प्रजापति, 47 वर्षीय गणेश भारती और 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब कुरैशी में हुई है। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया है। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Explore our articles