spot_img

Lucknow: लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को मुंहकी खानी पड़ेगी – स्वतंत्रदेव

लखनऊ:(Lucknow) उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के शुरुआती परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुबह से ही भाजपा ने बढ़त बनायी हुई है। भाजपा की बढ़त ने जनता का मन बताया है। शाम तक परिणाम आयेगा तो विपक्ष की बोलती बंद हो जायेगी। कांग्रेस को जनता ने नकारा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पांच राज्यों में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में बढ़त है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के नेतृत्व में हमारे जैसे कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में जमकर प्रचार किया है। जनता ने भाजपा के विकास कार्यो को स्वीकार किया है और जीत को सुनिश्चित कराने के लिए अपना बहुमूल्य मत दिया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में महादेव ऐप जैसी भ्रष्ट घटना हुई। जिससे जनता का मोह कांग्रेस से भंग हुआ है।

Explore our articles