नई दिल्ली:(New Delhi) देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना के अब तक के रुझान में भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों (Bharatiya Janata Party three states) में जीत रही है और तेलंगाना में कांग्रेस, बीआरएस को सत्ता से हटा रही है। मध्य प्रदेश में स्पष्ट रूप से भाजपा को बड़ा बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। राजस्थान में भाजपा, कांग्रेस से आगे चल रही है और रुझानों में बहुमत लेती दिखाई दे रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस को भाजपा पटखनी देती दिख रही है।
चुनाव आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में 51 भाजपा, 37 कांग्रेस, एक जीजीपी और एक सीपीआई को मिल सकती है। मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से भाजपा 158, कांग्रेस 70, बसपा एक और एक सीट अन्य के खाते में जा रही है। राजस्थान में भाजपा को 115, कांग्रेस को 68, बसपा को तीन और अन्य को 13 सीटें मिलती दिख रही हैं। तेलंगाना में कांग्रेस को 66, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 37, भाजपा को 8, एआईएमआईएम को 3 और सीपीआई को एक सीट मिल सकती है। यह रुझान दोपहर 12:00 बजे तक के हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।
इन चार राज्यों की बड़ी दो पार्टियों को मिले प्रतिशत पर विचार किया जाए तो छत्तीसगढ़ में भाजपा को 45.53 और कांग्रेस को 42.15 प्रतिशत मत मिला है। मध्य प्रदेश में भाजपा को 48.50 और कांग्रेस को 40.37 प्रतिशत वोट मिला है। राजस्थान में भाजपा को 42.02 और कांग्रेस को 38.88 प्रतिशत वोट मिला है। तेलंगाना में कांग्रेस को 40.29 और बरस को 38.17 प्रतिशत मत मिला है।


