spot_img

Golaghat: गोलाघाट में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोलाघाट (Golaghat) : गोलाघाट में हेरोइन के साथ एक कुख्यात ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार गोलाघाट जिले के चुंगाजान इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर गोलाघाट पुलिस ने एक अभियान चलाया। अभियान में 90 साबुनदानी में 1.116 किलोग्राम हेरोइन ले जा रहे एक वाहन को जब्त किया गया। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

इस आशय की सूचना मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर देते हुए असम पुलिस को इसके लिए बधाई दी है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles