गुवाहाटी:(Guwahati) मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा (Chief Minister Dr Himanta Biswa Sarma) ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि उनके लिए विभिन्न राज्यों में चुनावों के लिए हाल के प्रचार अभियान के दौरान यात्रा कार्यक्रम किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं था। अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार उन्हें पूर्वोत्तर से बाहर विभिन्न स्थानों की यात्रा की और 79 जनसभाओं और कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्हें लगता है कि भारतीय जनता पार्टी परिवार के कार्यकर्ता के रूप में उनका पुनर्जन्म हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान वे जहां भी गये उन्होंने अपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति लोगों का अपार प्रेम और विश्वास देखा है। उन्होंने उन स्थानों पर अभूतपूर्व विकास भी देखी है। इन क्षेत्रों में गरीबी तेजी से घट रही है और लोगों के जीवन स्तर में भी काफी सुधार हुआ है। भारत वास्तव में एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि सर्वशक्तिमान भगवान भारत को इस नई यात्रा को जारी रखने का आशीर्वाद दें।


