spot_img

Islamabad : बलोचिस्तान में बीएलएफ का पाकिस्तान के सैन्य काफिले पर हमला, दो अधिकारी मारे गए

इस्लामाबाद : (Islamabad) देश के बलोचिस्तान प्रांत में आजादी समर्थक विद्रोह संगठन बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (Balochistan Liberation) (बीएलएफ) के हमले में पाकिस्तान के दो सैन्य अधिकारियों की जान चली गई। इन अधिकारियों के काफिले का सैन्य पूरी तरह नष्ट हो गया। बीएलएफ के प्रवक्ता मेजर घोरम (BLF spokesperson Major Ghoram) बलोच ने मीडिया को जारी बयान में यह जानकारी दी। हालांकि सेना ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

द बलोचिस्तान पोस्ट (The Balochistan Post) की रिपोर्ट के अनुसार, बीएलएफ प्रवक्ता घोरम बलोच ने कहा कि 25 अप्रैल को खुजदार के जावाह इलाके में विद्रोही लड़ाकों ने शिविर बदल रहे सैन्य अधिकारियों काफिले पर रिमोट कंट्रोल बम (आईईडी) (remote-controlled bomb) से विस्फोट कर दिया। इससे सैन्य वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गया। इस हमले में वाहन में सवार दो अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में, लड़ाकों ने 24 अप्रैल को नुश्की के मिल इलाके में स्थित पुलिस स्टेशन पर हमलाकर उस पर कब्जा कर लिया और वहां के संचार उपकरणों को निष्क्रिय कर दिया। प्रतिरोध करने वाला एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। इसके अलावा 24 अप्रैल को ही खारान शहर में सेना के मुख्यालय पर ग्रेनेड लॉन्चरों से हमला किया।

इससे एक दिन पहले 23 अप्रैल को बीएलएफ के लड़ाकों ने खुजदार क्षेत्र के जावाह में क्वेटा-कराची (Quetta-Karachi highway in the Zawah area of ​​Khuzdar) मुख्य राजमार्ग को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया। तीन घंटे तक राजमार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की गई।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles