spot_img

Islamabad: पाकिस्तान में आतंकवादियों ने नौ बस यात्रियों को मौत के घाट उतारा

इस्लामाबाद:(Islamabad) पाकिस्तान के गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को आतंकियों ने एक यात्री बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर नौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में 26 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन (leading newspaper dawn) के अनुसार गिलगित से रावलपिंडी जा रही बस पर शाम 6:30 बजे चिलास के पास हमला हुआ।

डॉन के अनुसार हमले के बाद चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। चिलास के पुलिस उपायुक्त आरिफ अहमद के हवाले से अखबार ने कहा कि पांच मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में दो सैनिक भी हैं। घायलों में विशेष सुरक्षा इकाई का एक जवान भी शामिल है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles