spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली: (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम (price of crude oil) में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 83 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.19 डॉलर यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 82.91 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.14 डॉलर यानी 0.18 फीसदी लुढ़क कर 77.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Raipur : भारतमाला परियोजना घोटाला: छत्तीसगढ़ में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ईडी का छापा

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई...

Explore our articles