spot_img

Kolkata: बंगाल में बढ़ रहा तापमान, बारिश की संभावना

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में ठंड में कमी होने लगी है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर 20.9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान भी 28.1 डिग्री सेल्सियस के करीब है। इसकी वजह से कोलकाता के साथ ही हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकु़ड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है।

इधर राज्य से सटी बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दाब के बढ़ने की वजह से राज्य के तटीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में शुक्रवार तक बारिश हो सकती है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में हालांकि मौसम सर्द बना हुआ है।

Raipur : भारतमाला परियोजना घोटाला: छत्तीसगढ़ में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ईडी का छापा

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई...

Explore our articles