spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi today)ने आज (Monday) सुबह कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा है कि यह पुनीत दिवस सभी के जीवन को स्फूर्ति प्रदान करे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रेषित बधाई संदेश में कहा, ‘श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।’

Explore our articles