spot_img

Kolkata: बंगाल के तापमान में हो रही हल्की बढ़ोतरी, ठंड भी बरकरार

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य (States including metropolitan Kolkata) के अन्य हिस्सों में अजीबोगरीब तरीके से मौसम में बदलाव हो रहा है। एक तरफ शाम ढलते ही सूर्योदय के पहले तक घने कोहरे की चादर से पूरा राज्य ढक रहा है। इसकी वजह से ठंड भी लग रही है। दूसरी तरफ तापमान में हल्की बढ़ोतरी शुरु हो गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान भी 28.8 डिग्री सेल्सियस पर है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि ठंड पूरे राज्य में शुरू हो चुकी है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी पहले से ही तापमान सामान्य से कम है और ठंड लग रही है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles