spot_img

Lucknow : अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बलरामपुर अस्पताल का सर्जरी वार्ड

लखनऊ : उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त प्रदेश’ बनाने की दिशा में सीएम योगी द्वारा उठाए जा रहे सार्थक प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरकारी अस्पताल बलरामपुर चिकित्सालय का सर्जरी वार्ड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा। उच्चीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए बलरामपुर अस्पताल को प्रदेश सरकार द्वारा 2.50 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के बाद जारी कर दी गई है।

109 से ज्यादा सर्जरी इक्विप्मेंट्स केटेगरी की अपडेशन प्रक्रिया होगी पूर्ण

इस उच्चीकरण प्रक्रिया के जरिए मूल रूप से सर्जरी विभाग के 109 से ज्यादा सर्जरी इक्विप्मेंट्स केटेगरी को अपडेट करने की तैयारी है। इसमें 28 लाख रुपए के 10 इलेक्ट्रो सर्जिकल जेनरेटर, 25 लाख के जेनरेटर फुटस्विच व लैप्रोस्कोपिक युनिट्स समेत तमाम इक्विप्मेंट्स शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, वॉर्ड की साज-सज्जा में उपयुक्त होने वाले फर्नीचर्स व अन्य साजो-सामान की खरीद को भी बल मिलेगा। जिन साजो-सामान का क्रय उच्चीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए किया जाना है उनमें 480 रुपए से लेकर 28 लाख रुपए तक के इक्विप्मेंट्स शामिल है। निश्चित तौर, उच्चीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यहां यहां ट्रीटमेंट कराने वाले मरीजों को फायदा होगा तथा तीमारदारों को भी होने वाली असुविधा में कमी आएगी।

New Delhi : मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस बार्सिलोना में, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Communications Minister Jyotiraditya Scindia) 2 से 5 मार्च तक स्पेन के बार्सिलोना में...

Explore our articles