spot_img

Mumbai : पुणे में पत्नी की पिटाई से 36 साल के बिल्डर की मौत, पत्नी गिरफ्तार

मुंबई : पुणे जिले के वानवडी इलाके में स्थित एक कॉलोनी में शुक्रवार को दोपहर में एक पत्नी ने मामूली विवाद में अपनी पति की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वारजे वानवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम ने आरोपित रेणुका खन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

पुलिस के अनुसार रेणुका खन्ना (उम्र 36) और निखिल पुष्पराज खन्ना (उम्र 36) का प्रेमविवाह छह साल पहले हुआ था और दोनों वानवाड़ी इलाके की एक कॉलोनी में रहते थे। निखिल खन्ना पेशे से बिल्डर था। बताया जा रहा है कि दुबई दौरे को लेकर आज पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसी विवाद के दौरान पत्नी ने पति की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद रेणुका खन्ना ने इसकी जानकारी अपने अपने ससुर डॉ पुष्पराज खन्ना को फोन करके दी तथा ससुर ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। वानवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गहन छानबीन जारी है। इस घटना की जोरदार चर्चा वानवाड़ी इलाके में हो रही है।

Explore our articles