spot_img

Prayagraj : रेल कर्मचारियों की चिकित्सा के लिए ‘यूएमआईडी’ कार्ड कैम्प

प्रयागराज : सभी सेवारत एवं सेवानिवृत रेल कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा ऑनलाइन पोर्टल ‘एचएमआईएस’ के माध्यम से दी जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों के पास यू.एम.आई.डी कार्ड होना आवश्यक है। इसके लिए कैम्प 28 नवम्बर से लगाया जा रहा है।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक सेवारत एवं सेवानिवृत रेल कर्मचारियों, जिनका यू.एम.आई.डी कार्ड नहीं बना है, उसके लिए कैम्प लगेगा। प्रयागराज के मण्डल कार्यालय परिसर के (सिंगल विंडो सेल) यू.एम.आई.डी कार्ड बनाने हेतु स्पेशल कैम्प 28 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक (साप्ताहिक अवकाश शनिवार और रविवार छोड़कर) लगाया जा रहा है।

उक्त स्पेशल यूएमआईडी कार्ड कैम्प में प्रयागराज मण्डल के सभी सेवारत एवं सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों का यूएमआईडी से सम्बन्धित अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं तथा अपना नया यूएमआईडी कार्ड बनवा सकते हैं। कैंप से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सिंगल विंडो सेल के यूएमआईडी काउंटर संख्या 6 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles