मुंबई : कांग्रेस का आरोप है कि ठाणे के वर्तकनगर स्थित साईं मंदिर सीमा के निकट स्थानीय डेवलपर ने वर्तक नगर में म्हाडा वसाहट की इमारत संख्या 45 और 46 के चारों ओर अवैध रुप से बाड़ लगा दी है,| इस वाड़ के कारण मंदिर में आने जाने वाले श्रदालुओं को बहुत परेशानी हो रही हैं |
बताया जाता है कि अगले दिसंबर में साईं मंदिर की सालगिरह मनाने के लिए आने वाले भक्तों को सड़क बाधित कर दी गई है। इस अवैध बाड़ की दीवार और गेट को तुरंत हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्तक नगर वार्ड समिति कार्यालय के सामने भूख हड़ताल की.है |
इस अवसर पर बोलते हुए, विक्रांत चव्हाण ने कहा कि पहले हमने इस मामले को ठाणे नगर निगम के अधिकारियों के ध्यान में लाया था, लेकिन यह महसूस करने के बाद भी डेवलपर्स अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं,फलस्वरूप कांग्रेस द्वारा आज से अनिश्चित काल के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। इस उपवास के माध्यम से, ठाणे कांग्रेस ने यह समझाने का प्रयास किया है कि हैं कि कोपनभिंती( अवैध वाड़ रुपी दीवार ) और खुदाई के कारण आने वाले 5 दिसंबर को साईं मंदिर में आयोजित होने वाले समारोह में पांच लाख , भक्तों को भारी असुविधा होगी।


