spot_img

New Delhi : सैन फ्रांसिस्को भारतीय वाणिज्य दूतावास हमला मामले में एनआईए ने 14 जगहों पर छापेमारी की

नई दिल्ली : (New Delhi) सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमलों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) (एनआईए) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में 14 जगहों पर छापेमारी की है।वाणिज्य दूतावास पर हमलों की घटनाओं की जांच के लिए एनआईए की एक टीम ने अगस्त 2023 में सैन फ्रांसिस्को का दौरा किया था। 19 मार्च और दो जुलाई को हुए हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए दोनों राज्यों में ये छापे मारे गए।

यह छापेमारी पंजाब के मोगा, जालंधर, लुधियाना, गुरुदासपुर, मोहाली, पटियाला और हरियाणा के कुरुक्षेत्र और यमुना नगर में की गई। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान आरोपित व्यक्तियों से संबंधित जानकारी वाले डिजिटल डेटा को जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए।
एनआईए वाणिज्य दूतावास पर हमला करने वालों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने तथा भारत विरोधी ऐसे तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से मामले की जांच कर रही है।

Mumbai : सलीम खान की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती, लीलावती पहुंचे सलमान खान

मुंबई :(Mumbai) बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान (Veteran Bollywood writer Salim Khan) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित...

Explore our articles