spot_img

Ranchi : छह जेलर के तबादले, प्रमोद कुमार बने रांची जेल के जेलर

रांची : (Ranchi) बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Jailer Naseem Khan of Birsa Munda Central Jail) के जेलर नसीम खान को हटा दिया गया है। नसीम खान को पलामू जिले के मेदिनीनगर के केंद्रीय कारागार का जेलर बनाया गया है जबकि अजय कुमार श्रीवास्तव को केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर से गढ़वा के मंडल कारागार का जेलर, रमाशंकर प्रसाद को उपकारा खूंटी से केंद्रीय कारागार दुमका का जेलर, सुबोध कुमार पांडेय को केंद्रीय कारागार दुमका से केंद्रीय कारागार गिरिडीह का जेलर बनाया गया है।

इसी प्रकार धर्मशीला देवी को केंद्रीय कारागार मेदिनीनगर पलामू से केंद्रीय कारागार घाघीडीह जमशेदपुर का जेलर और प्रमोद कुमार को केंद्रीय कारागार गिरिडीह से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार का जेलर बनाया गया है। इस संबंध में जेल आईजी ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles