spot_img

New Delhi: लक्ष्मी रामकृष्ण श्रीनिवास साउथ इंडियन बैंक के अतिरिक्त निदेशक नियुक्त

कोच्चि/नई दिल्ली : (Kochi/New Delhi) लक्ष्मी रामकृष्ण श्रीनिवास (Lakshmi Ramakrishna Srinivas) साउथ इंडियन बैंक का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। श्रीनिवास की नियुक्ति तीन साल के लिए बतौर बैंक के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक की गई है।

साउथ इंडियन बैंक ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि लक्ष्मी रामकृष्ण श्रीनिवास को 20 नवंबर, 2023 से बैंक के अतिरिक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। बैंक के मुताबिक श्रीनिवास 3 साल के लिए बैंक का गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए गए हैं। श्रीनिवास के पास बैंकिंग क्षेत्र में 38 साल का अनुभव है।

लक्ष्मी रामकृष्ण श्रीनिवास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में मुख्य महाप्रबंधक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा वह स्टेट बैंक स्टाफ कॉलेज के निदेशक सहित कई वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं। श्रीनिवास ने 1985 में एसबीआई से परिवीक्षाधिन अधिकारी के तौर पर अपने कैरियर की शुरुआत की थी।

Kolkata : नुसरत जहां को ईडी का समन, बुधवार को होना होगा हाजिर

कोलकाता : (Kolkata) अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने पुराने फ्लैट धोखाधड़ी मामले में फिर...

Explore our articles