spot_img

Mumbai : मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर कल मेगा ब्लॉक

पश्चिम रेलवे पर दिवसकालीन ब्लॉक नहीं
मुंबई: (Mumbai)
मध्य रेल मुंबई मंडल 19.11.2023 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) और विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी, बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी, बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

मध्य रेल मुंबई मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये सेवाएं भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। इसी तरह सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो सेवाओं को विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये सेवाएं कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी, बांद्रा डाउन हार्बर लाइन और चूनाभट्टी, बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, वडाला रोड से वाशी, बेलापुर, पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बांद्रा, गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। इसी तरह सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल, बेलापुर, वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव, बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे के माध्यम से यात्रा करने की अनुमति है। इधर, पश्चिम रेलवे के सांताक्रुज और गोरेगांव स्टेशनों के बीच शनिवार, रविवार अर्थात 18/19 नवंबर, 2023 की मध्य रात्रि को छठी लाइन पर 23.30 बजे से 03.30 बजे तक और पांचवीं लाइन पर 00.30 बजे से 04.30 बजे तक चार घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। इसलिए, रविवार, 12 नवंबर, 2023 को पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।

New Delhi : केंद्र सरकार ने एनएचपीसी में अपनी हिस्सेदारी बेचकर जुटाए 4,300 करोड़ रुपये

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र का 'नवरत्न' उपक्रम एनएचपीसी लिमिटेड में बिक्री पेशकश (Offer for Sale) (OFS) के आखिरी...

Explore our articles