spot_img

Chandigarh: शराब कांड के आरोपी नेता को कांग्रेस ने पार्टी ने किया निलंबित

चंडीगढ़:(Chandigarh) यमुनानगर में हुए जहरीली शराब कांड में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने उसे पार्टी से निलंबित कर दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। कांग्रेस मुख्यालय से जारी की गई जानकारी के अनुसार यमुनानगर जिला के गांव माडूपुर निवासी मांगे राम पीसीसी डैलीगेट थे। मांगे राम का नाम जहरीली शराब कांड में आ गया है। इस घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने मांगेराम मारूपुर को पार्टी के पदों से निलंबित कर दिया है।

Film Review : सिनेमा के पार जाकर दिल में बस जाती है आशीष मॉल की फिल्म ‘शतक’

डायरेक्शन: आशीष मॉल प्रोड्यूसर: वीर कपूर प्रोडक्शन स्टूडियो: कृधान मीडियाटेक राइटर: नितिन सावंत, रोहित गहलोत, उत्सव दान कॉन्सेप्ट : अनिल अग्रवाल रेटिंग: 3.5/5 स्टार्स डायरेक्टर आशीष मॉल (Director Ashish Mall)...

Explore our articles