spot_img

Jaipur : गोविंद देवजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव 14 नवंबर को

जयपुर : आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव 14 नवंबर को मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में मनाया जाएगा। अन्नकूट झांकी के दर्शन दोपहर 12 से 12:30 बजे तक होंगे। ठाकुरजी को पुरानी सुनहरी जामा पोशाक धारण कराकर विशेष अलंकार से श्रृंगार किया जाएगा। ठाकुरजी को नवीन अन्न से तैयार व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे मंदिर के पश्चिमी द्वार पर गोवर्धन पूजा एवं गाय बछड़े का पूजन किया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि इस दिन राजभोग झांकी के दर्शन नहीं होंगे। बाकी झांकियों का समय यथावत रहेगा।

Explore our articles