spot_img

Mumbai: ड्रग माफिया ललित पाटिल की तबीयत बिगड़ी, पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती

मुंबई:(Mumbai.) महाराष्ट्र के पुणे जिले की येरवडा जेल में बंद ड्रग माफिया ललित पाटिल की शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले 4 दिनों से पेट दर्द और हर्निया की समस्या के बाद उसे यहां इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ललित पाटिल पिछले 4 दिनों से पेट दर्द और हर्निया से परेशान है। इसके मद्देनजर उसको ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसकी विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांच जारी है।

ललित पाटिल को ड्रग मामले में गिरफ्तार कर येरवडा जेल में रखा गया था, लेकिन हर्निया और पेट दर्द की वजह से ललित पाटिल को येरवडा जेल से ससून अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि इसके पहले वह अस्पताल में इलाज के नाम पर 9 महीने तक भर्ती रहा और अचानक फरार हो गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने ललित को चेन्नई के एक होटल से गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस की जांच खत्म होने के बाद ललित पाटिल को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में जांच जारी है।

ललित पाटिल ने पूछताछ के दौरान बताया था कि वह ससून अस्पताल के स्टाफ को हर माह पैसे देता था। इसके बाद अस्पताल के तत्कालीन प्रमुख डॉ. संजीव ठाकुर का तबादला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ललित पाटिल फिर अस्पताल में भर्ती होकर फरार होने की जुगत में है, लेकिन पुलिस की सतर्कता की वजह से उसकी चाल सफल नहीं हो रही है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles