spot_img

New Delhi : दिल्ली सरकार के 80 हजार कर्मचारियों को दीपावली पर मिलेगा बोनस

प्रत्येक कर्मचारी को मिलेगा 7 हजार रुपये बोनस
नई दिल्ली: (New Delhi)
दिल्ली सरकार ने दीपावली पर अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। सरकार ने अपने 80 हजार कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपये बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बोनस देने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी के कर्मचारियों को दीपावली पर यह बोनस देगी।

केजरीवाल ने कहा कि इससे त्योहारों पर कर्मचारियों के घरों में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। हमारे कर्मचारियों ने शिक्षा-स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विसेज समेत सभी क्षेत्रों में किए गए शानदार काम में महती भूमिका निभाई है। एक सरकार के रूप में हमने अपने कर्मचारियों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समय दिल्ली सरकार में करीब 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं। इन सभी कर्मचारियों को बोनस देने में 56 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।

Explore our articles