spot_img

North Dinajpur: अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, पांच घायल

उत्तर दिनाजपुर:(North Dinajpur) रायगंज में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

बताया जा रहा है कि रविवार रात छोटी कार से पांच लोग रसाखोआ से मुर्शिदाबाद जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर सुभाषगंज इलाके में डायवर्जन से टकरा गई। घटना की सूचना पर रायगंज फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। कार में बैठे पांचों घायलों को बरामद कर रायगंज मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां एक की देर रात में मौत हो गई जबकि चार घायल इलाजरत है।

प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि घटना में शामिल लोग रसाखोआ और सिलीगुड़ी के रहने वाले है।

दूसरी तरफ पूर्व भिटियार में बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक घायल हो गए है। घायल युवक का नाम कादर अली बताया गया है। रायगंज मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

सूत्रों के अनुसार कादर अली बीती रात बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कादर अली की बाइक के सामने एक व्यक्ति आ गया। जिससे दुर्घटना हो गयी। घटना में बाइक चालक और राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को रायगंज मेडिकल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने राहगीर को मृत घोषित कर दिया। रायगंज थाने की पुलिस दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles