spot_img

Mumbai: भंडारा जिले में खेल के दौरान मामूली विवाद में युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) भंडारा जिले के चिखली गांव में क्रिकेट खेलते समय हुए मामूली विवाद की वजह से एक युवक ने दूसरे की हत्या कर दी। इस मामले में अडयाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार चिखली गांव में निवृत्तिनाथ कावले और करण बिलवाने रविवार को क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलते समय इन दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इसी वजह से करण बिलवाने ने अपने ही साथी निवृतिनाथ कावले को बल्ले से मार दिया। इस घटना में 24 वर्षीय युवक निवृत्तिनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें तत्काल चिखली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार देर रात इलाज के दौरान कावले की मौत हो गई। इसके बाद अडयाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपित करण बिलवाने को गिरफ्तार कर लिया है।

Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर कैंपस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक और छात्र की मौत

खड़गपुर : (Kharagpur) देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) में एक बार फिर एक छात्र की रहस्यमय मौत का...

Explore our articles