spot_img

Kota : राजस्थान पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को रोका, पूछताछ कर छोड़ा

कोटा : बिग बॉस के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को कोटा पुलिस ने शनिवार शाम को नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। हालांकि, 20 मिनट की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। एल्विश पर जहरीले सांपों की तस्करी और रेव पार्टी में स्नैक वेनम मुहैया कराने के मामले में नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

एल्विश कोटा ग्रामीण के सुकेत से अपनी कार से निकल रहा था। इस दौरान चुनाव के चलते की गई नाकाबंदी में कार चेकिंग के लिए उसकी गाड़ी भी रुकवाई गई। कार में एल्विश को देख पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और गाड़ी की तलाशी ली। एल्विश से बीस मिनट पूछताछ की गई। इसके बाद नोएडा पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एल्विश के पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उसके खिलाफ मुकदमा नोएडा में दर्ज है।

सुकेत थाना प्रभारी विष्णु कुमार ने बताया कि नोएडा पुलिस से बात करने के बाद सीनियर अधिकारियों से चर्चा के बाद उसे जाने दिया गया। वह कार में झालावाड़ की तरफ से आ रहा था। कार में उसके साथ तीन लोग और भी थे। नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। यह एफआईआर भाजपा सांसद मेनका गांधी से जुड़े ऑर्गेनाइजेशन पीएफए ने दर्ज करवाई थी। इसमें एल्विश पर सांपों की तस्करी और रेप पार्टी कराने का आरोप लगाया गया था।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles