वसई : हितेंद्र ठाकुर (अप्पा) की अध्यक्षता और प्रमुख अतिथि केंद्रीय मंत्रीनितिन गडकरी की उपस्थित में वसई जनता सहकारी बैंक लि. का स्वर्ण महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रथम महापौर राजीव पाटिल (नाना), कार्य सम्राट युवा विधायक क्षितिज हितेंद्र ठाकुर m, बोईसर विधानसभा के कर्मठ विधायक राजेश पाटिल और अखिल भारतीय सहकार भारती के सरचिटनीस डॉ. उदय जोशी पूर्व सभापति पंकज ठाकुर आदि मान्यवर उपस्थिति थे।
वसई जनता सहकारी बैंक लि. का स्वर्ण महोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 9 बजे, म्हाड़ा ग्राउंड, विरार पश्चिम।में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के भव्य स्वागत सत्कार से किया गया।
कार्यक्रम का सूत्र संचालन व उपस्थित मान्यवरों का आभार वसई जनता सहकारी बैंक लि. के चेयरमैन महेश देसाई द्वारा किया गया।


