spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र का सीएम आवास अपराधियों का पर्यटन स्थल बन गया है: कांग्रेस

मुंबई: (Mumbai) सांप के जहर की रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में नोएडा में गिरफ्तार एल्विस यादव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे के अनुसार एल्विस को विशेष निमंत्रण देकर मुख्यमंत्री शिंदे के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर गणपति आरती में आमंत्रित किया गया था। सीएम आवास अपराधियों का पर्यटन स्थल बन गया है।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लोंढे ने एक तस्वीर भी इस संबंध में सोशल मीडिया पर शेयर की है। लोंढे के अनुसार एल्विस जहरीले सांप के जहर वाली रेव पार्टियां आयोजित करता था।

अब नोएडा पुलिस ने एल्विस और उसके साथियों के खिलाफ जहरीली रेव पार्टी आयोजित करने मामला दर्ज किया है। उनके पास से जिंदा जहरीले सांप मिले हैं। इससे पहले जब देवेंद फडणवीस मुख्यमंत्री थे, तब वर्षा बंगले की पुणे के कुख्यात गैंगस्टर बाबा बोडके की तस्वीरें सामने आई थी। लोंढे ने सवाल उठाया है कि इस सरकार ने महाराष्ट्र को किस स्तर पर पहुंचा दिया है ?

Explore our articles