spot_img

New Delhi : राघव चड्ढा को सुप्रीम कोर्ट की सलाह, राज्यसभा के सभापति से मिल कर बिना शर्त मांगें माफी

नई दिल्ली: (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के निलंबित सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के सभापति से मिल कर बिना शर्त माफी मांगने की सलाह दी है। इसके बाद उनके निलंबन को खत्म करने का रास्ता निकल सकता है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की इस सलाह पर राघव चड्ढा की ओर से पेश वकील शादान फरासत ने भी सहमति जताई। उसके बाद कोर्ट ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के सभापति से मिल कर माफी मांगने को कहा और राज्यसभा के सभापति को सहानुभूति पूर्वक विचार करने को कहा।राघव चड्ढा ने राज्यसभा से अपने निलंबन को चुनौती दी थी। अगस्त में उन्हें निलंबित किया गया था। 5 सांसदों की सहमति के बिना उनका नाम सेलेक्ट कमेटी के लिए प्रस्तावित करने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया था। मामला अभी संसद की विशेषाधिकार कमेटी के पास है।

Explore our articles