spot_img

Bharatpur : पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार: सेक्सटॉर्शन से ठगी और ब्लैकमेलिंग की चैट मिली

भरतपुर : डीग जिले के सीकरी थाना पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। ठग से चार मोबाइल और फर्जी सिम मिली है। आरोपित के मोबाइल में सेक्सटॉर्शन से ठगी की चैट, लड़कियों के फोटो भी मिले हैं।

जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनावों को लेकर भरतपुर पुलिस की ओर से नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की सीकरी के बस स्टैंड पर एक ठग है। इस पर पुलिस को पहले मिले हुलिया के आधार पर जांच की तो वह ठग निकला। इस पर मौके पर ही ठग की तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल और सिम आदि मिले। सामने आया कि आरोपित ने अलग-अलग सोशल मीडिया ग्रुप बना रखे थे और इन्हीं ग्रुप के जरिए वह लोगों को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाता था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Explore our articles