spot_img

Ramgarh : साइंस और आर्ट एग्जिबिशन लगाकर बच्चों ने दी लौहपुरुष को श्रद्धांजलि

पटेल डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

रामगढ़ : एक और पूरी दुनिया लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही थी, वहीं दूसरी ओर रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के एक विद्यालय में बच्चों ने साइंस एंड आर्ट एग्जिबिशन लगाकर लोह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जिस प्रकार से राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया है, उसी तरह से देश का भविष्य तय करने वाले बच्चे इस मानसिकता के साथ देश को दुनिया के पटल पर सबसे आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं। पटेल डीएवी पब्लिक स्कूल गोबरदरहा में बच्चों ने रॉकेट, चंद्रयान-3, सौरमंडल, मानव शरीर की आंतरिक संरचना, वायु प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण सहित सैकड़ो विषयों पर मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए थे। बच्चों का यह मॉडल देखकर हर कोई मंत्र मुक्त हो गया।

पुष्पा अर्पित कर अतिथियों ने एग्जीबिशन की शुरुआत की

इस एग्जीबिशन की शुरुआत अतिथियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। इस दौरान वार्ड 27 के पार्षद रोशन कुमार, स्कूल के अध्यक्ष मुरलीधर कोठारी, निदेशक अनूपा देवी, प्राचार्य पन्नालाल महतो ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। एग्जीबिशन में आए अतिथियों ने पूरे एग्जिबिशन को देखा और बच्चों की अद्भुत कला को काफी सराहा।

Explore our articles