spot_img

Damoh : अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन की मौत, 10 घायल

दमोह: (Damoh) शहर के बड़ा पुल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर में विस्फोट होने से फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में 10 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। बारूद की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक के शरीर का आधा हिस्सा चीथड़ों में तब्दील हो गया। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शहर के बड़ा पुल क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे जोरदार धमाका हुआ। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 10 लोग गंभीर घायल हैं। मलबे में दबे लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी मिलते ही दमोह पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार तिवारी और कलेक्टर मयंक अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा पुलिस बल, प्रशासन, नगर पालिका का अमला घटनास्थल पर मौजूद है।

कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मुताबिक करीब 13 लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है। फैक्ट्री गैरकानूनी रूप से चल रही थी। जांच की जा रही है। साथ ही मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही हताहत लोगों को प्रशासनिक नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

Balodabazar : जिले में संचालित पेट्रोल पंपों में 1504 किलो लीटर डीजल -पेट्रोल का स्टॉक उपलब्ध

बलौदाबाजार : (Balodabazar) कलेक्टर कुलदीप शर्मा (Collector Kuldeep Sharma) के निर्देश पर ऑयल कंपनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में पेट्रोल, डीजल...

Explore our articles